Type Here to Get Search Results !

पुलिस लाईन परिसर में ग्राम एवं नगर रक्षा समीति के सदस्यों के साथ गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने किया संवाद

 पुलिस लाईन परिसर में ग्राम एवं नगर रक्षा समीति के सदस्यों के साथ  गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने किया संवाद


*पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनसुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर बढ़ाया उत्साह, सम्मान स्वरूप वितरित किया गया खाकी वर्दी का कपड़ा*


*भविष्य में भी जनसेवा एवं कानून व्यवस्था में सक्रिय सहयोग का किया आह्वान*



                  जनसहभागिता आधारित प्रभावी पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ग्राम रक्षा समिति सदस्यों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन गुना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


                  कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच मजबूत विश्वास एवं समन्वय स्थापित करने में ग्राम रक्षा समितियाँ महत्वपूर्ण कड़ी हैं । उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षा समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान दे रहे हैं ।


                  पुलिस अधीक्षक ने सभी सदस्यों के समर्पण, निष्ठा एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप खाकी वर्दी का कपड़ा वितरित किया । उन्होंने सभी सदस्यों से भविष्य में भी इसी उत्साह, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ पुलिस का सहयोग करते हुए समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की ।


                  कार्यक्रम के दौरान ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भविष्य में भी हर परिस्थिति में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प दोहराया ।


                  इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद राय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सूबेदार स्मृति दोहरे तथा नगर/ग्राम रक्षा समिति के जिला संयोजक कुलदीप सूद, अनुविभागीय संयोजग रोमगोपाल रघुवंशी सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.