Type Here to Get Search Results !

सतनपुर गांव में चल रहे जुए के फड़ पर बजरंगगढ़ थाना पुलिस की दबिश, 8 जुआरी दबोचे

 *अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों पर गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*


 सतनपुर गांव में चल रहे जुए के फड़ पर बजरंगगढ़ थाना पुलिस की दबिश, 8 जुआरी दबोचे


   *नकदी 8,550/-रूपये सहित ताश की गड्डी जप्त कर की गई जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री  प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सतनपुर में जुए की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आठ जुआरियों को पकड़कर जिनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।


               गत दिनांक 05 जुलाई 2026 को बजरंगगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सतनपुर स्थित तालाब के समीप कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं । सूचना की तस्दीक कर तत्काल बजरंगगढ़ थाने पुलिस की एक टीम रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत ही ग्राम सतनपुर में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, तो वहां पर 07-08 व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेलते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ पर उनके द्वारा अपने नाम 1-संजीव पुत्र करन सिह अहिरवार उम्र 29 साल, 2-राजेश पुत्र जगदीश धाकड उम्र 30 साल, 3-बलराम पुत्र बुन्देल सिह चिढार उम्र 41 साल, 4-रामू पुत्र देवीलाल जोशी उम्र 36 साल, 5-भगवानदास पुत्र लालदास बैरागी उम्र 53 साल, 6-रणवीर पुत्र मुसाब सिह यादव उम्र 41 साल निवासीगण ग्राम सतनपुर, 7-सुल्तान सिह पुत्र हरनाम सिंह यादव उम्र 44 साल निवासी ग्राम सिंगवासा थाना कैण्ट एवं 8-उमेश पुत्र बाबूलाल शर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम कानौन के बताए ।


             कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा मौके से कुल 8,550/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी जुआरियों के विरूद्ध बजरंगगढ थाने में अप.क्र. 76/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।         


               जुए के विरूद्ध बजरंगगढ थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक मुकेश वर्मा,आरक्षक महेश बंजारा, आरक्षक अभयराज सिंह रघुवंशी, आरक्षक नवलिकशोर, महिला आरक्षक सपना रघुवंशी एवं पुलिस मित्र दल के विशेष पचौरी की सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर एवं सतत कार्यवाही जारी रहेगी । कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.