Type Here to Get Search Results !

पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

 पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित


गुना 

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग गुना द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास ऊमरी रोड़ गुना/पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास गोपालपुरा दशहरा मैदान के पीछे कैन्ट गुना में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिये छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमांत्रित किये गये हैं। 

छात्रावास में उन छात्र-छात्राओं को प्रवेश में प्राथमिकता दी जावेगी। जो आवास से पांच मील की परिधि में निवास नही करती/करते है। तथा जहां कोई भी शैक्षणिक संस्था उस पांच मील की परिधि में उपलब्ध नहीं हो, कक्षा 11वीं एवं उच्च शैक्षणिक संस्थाओं स्नातक/स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित प्रवेश लेकर अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं को रहने के लिये आवास, बिजली, पानी की व्यवस्था तथा पलंग टेबिल, कुर्सी निःशुल्क उपलब्ध कराई जावेगी।

जो भी छात्र/छात्राएँ छात्रावास में रहने के लिये इच्छुक हो वह अपना आवेदन छात्रावास अधीक्षक पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास ऊमरी रोड़ गुना एवं पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास गोपालपुरा दशहरा मैदान के पीछे कैन्ट गुना में जमा करें। साथ ही कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर गुना में भी आवेदन जमा कर सकते है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.