नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई
गुना
जवाहर नवोदय विद्यालय, बजरंगगढ़, जिला गुना में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है, जिसके लिए अब केवल 8 दिन शेष हैं। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी cbseitms.rcil.gov.in तथा www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन अवश्य करा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
