Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता से एक घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों से मिला बिछड़ा बालक

 *मानवीय संवेदनाओं का परिचय बनी गुना पुलिस : बारिश में बिछड़े मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया*


कैंट थाना पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता से एक घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों से मिला बिछड़ा बालक



                 गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में पूरी मुस्‍तैदी, सजगता एवं कर्तव्‍यनिष्‍ठा से कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागर्दशन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बारिश के दौरान रास्ता भटक गए एक मासूम बालक को उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की ।


                 उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 जुलाई 2026 की शाम के समय बारिश के दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक छोटे बालक के अकेले एवं लावारिस स्थिति में भटकने की सूचना पर कैंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 का पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया,। बालक घबराया हुआ था तथा अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था ।


                 इसके बाद पुलिस टीम ने लगभग एक घंटे तक लगातार आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई तथा हरसंभव प्रयास कर बालक के परिजनों की तलाश की और लगभग एक घंटे अथक प्रयासों के बाद बालक के माता-पिता का पता लगा लिया गया, जो बारिश में भीगते हुए, व्याकुल अवस्था में अपने पुत्र की तलाश कर रहे थे । अपने बिछड़े बेटे को सकुशल सामने देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी और राहत के आंसू छलक पड़े । उन्होंने गुना पुलिस की मानवीय कार्यवाही के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया ।


                 इस सराहनीय कार्य में एफआरवी-4 थाना कैंट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, प्रधान आरक्षक विक्रांत जाटव एवं पायलट रमाकांत परमार की विशेष एवं प्रशंसनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.