Type Here to Get Search Results !

सांदीपनी विद्यालय गुना में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग एवं पौधारोपण कार्यक्रम

 सांदीपनी विद्यालय गुना में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग एवं पौधारोपण कार्यक्रम


गुना 

सांदीपनी विद्यालय मॉडल गुना में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिदिन कैलेंडर के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 22 एवं 23 जुलाई को विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई गुना की प्राचार्या श्रीमती श्वेता कुशवाहा एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष तथा आकाशवाणी के पूर्व मुख्य अभियंता श्री एस.के. सक्सेना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्रीमती कुशवाहा ने विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए विभिन्न कौशल आधारित क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर संभावनाओं से अवगत कराया। वहीं श्री एस.के. सक्सेना ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा केंद्र सरकार के विभिन्न उपक्रमों में उपलब्ध कैरियर एवं रोजगार के अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इसी क्रम में ‘एक गुरु–एक वृक्ष’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों के फोटो वायु ऐप पर अपलोड किए गए।

विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत गतिविधियों का क्रम निरंतर जारी है। गतिविधि आधारित इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सीखने एवं नए अनुभव प्राप्त करने की ललक बढ़ रही है। सभी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं शिक्षकों का सक्रिय सहयोग विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को रचनात्मक, जीवंत एवं प्रेरणादायी बना रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.