Type Here to Get Search Results !

यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन एवं श्रवण यंत्र का तत्काल मिला लाभ

 यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन एवं श्रवण यंत्र का तत्काल मिला लाभ


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी क्रम में भुजरिया तालाब, गुना निवासी श्रीमती इमरत बाई पत्नी श्री नारायण लाल यूडीआईडी कार्ड बनवाने हेतु जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, गुना पहुंचीं। वहां प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री रिशु कुमार सुमन ने उनसे चर्चा कर उनकी समस्या की जानकारी ली। श्रीमती इमरत बाई ने बताया कि उन्हें सुनने में कठिनाई होती है।

प्रभारी उपसंचालक श्री सुमन ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की विशेष शिक्षक श्रीमती रिंकी तोमर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसपर  तत्काल श्रीमती इमरत बाई का यूडीआईडी कार्ड जनरेट कर उन्हें उपलब्ध कराया गया। साथ ही दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर श्रवण यंत्र भी मौके पर ही प्रदान किया गया।

श्रीमती इमरत बाई ने त्वरित कार्रवाई एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराए जाने पर शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.