होटल एवं रेस्टोरेंट सारा में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच, खाद्य पदार्थों के लिए
नमूने
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार में एवं अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन एवं एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे के मार्गदर्शन आम जन को सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज होटल सारा एवं रेस्टोरेंट में आज खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम गुना नगर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नवीन जैन, एवं श्री रवि शिवहरे ने होटल में उपयोग होने वाले पनीर,मावा, दही एवं ग्रेवी अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता,स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की गई।
नायब तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम ने संचालकों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार से समझौता न किया जाए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री कन्याल के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं आगे भी इस प्रकार की जांच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
