Type Here to Get Search Results !

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

 सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता 


गंभीर उल्लंघनों पर सख्त कार्यवाही



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के प्रथम छह माह में यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नियमों की अनदेखी कर लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रभावी कार्यवाही की गई।‌ अभियान के दौरान शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2,164 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किये गये। नशे की अवस्था में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है , इसलिये ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुये कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 167 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 21 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किये गये। इस प्रकार वर्ष 2026 के प्रथम छह माह में कुल 2,352 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई , जो वर्ष 2025 के वर्ष भर में की गई लायसेंस निलंबन की कि गई कुल कार्यवाही 2065 से 287 अधिक है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन ना चलायें , निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग ना करें। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं बल्कि स्वयं , अपने परिवार और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा ऐसे गंभीर उल्लंघनों के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर एवं कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.