Type Here to Get Search Results !

बी.एम.सी में आदिवासी युवक का शव मिलनें व गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सम्भाग कमिश्नर को लिखा पत्र

 बी.एम.सी में आदिवासी युवक का शव मिलनें व गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सम्भाग कमिश्नर को लिखा पत्र।


प्रदेश सरकार पर साधा निशाना,उच्च स्तरीय जांच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग।


जिले के प्रभारी व स्वास्थ्य मंत्री के विभाग में लगातार गंभीर मामले हो रहे हो उजागर .......सुरेन्द्र चौधरी



सागर / बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज दिनांक 11 जुलाई 2026 को भर्ती हुये स्व.मंगल पिता दशरथ आदिवासी की हुई संदिग्ध मौत तथा मेडिकल कॉलेज में लगातार सामने आ रही गंभीर प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय लापरवाही की घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने को लेकर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी को पत्र लिखा है।श्री चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है।मरीजों की सुरक्षा,गुणवत्तापूर्ण उपचार और अस्पतालों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री के पास स्वास्थ्य विभाग का प्रभार होने के बावजूद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही गंभीर घटनाएं सरकार की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती हैं।उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्व.मंगल आदिवासी की हुई संदिग्ध मौत व बीएमसी में लगातार बरती जा रही अनियमितताओं का यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पूर्व यहा नवजात की झुलसकर हुई मृत्यु,प्रसूता की हुई मौत,गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मरीज की हुई मृत्यु,इलाज के बाद मरीज के दिव्यांग होने,अस्पताल भवन में पानी के रिसाव तथा महिला डॉक्टरों एवं नर्सों की सुरक्षा से जुड़े मामलों जैसी लगातार कई घटनाओं ने आमजन का शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं से विश्वास कमजोर किया है।पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यदि सरकार समय रहते जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो ऐसी घटनाएं भविष्य में रुकना संभव नहीं है।उन्होंने स्व.मंगल आदिवासी की संदिग्ध मौत सहित पिछले तीन वर्षों में हुई सभी गंभीर घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच,दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पेशेंट सेफ्टी,क्लीनिकल,ड्रग सेफ्टी,संक्रमण नियंत्रण एवं बायोमेडिकल उपकरणों का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की है।श्री चौधरी ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समय रहते ठोस में प्रभावी कार्यवाही व सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को वाध्य होगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.