01 अगस्त को मेंटेनेंस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, गुना ने बताया हैं कि गुना शहर के अंतर्गत पुराने औद्योगिक क्षेत्र में 33/11 केवी नवीन सब स्टेशन के निर्माण कार्य होने के कारण दिनांक 01 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक 33 केवी ए.आई.आर. फीडर से जुड़े उच्चदाब उपभोक्ता तथा 11 केव्ही कुशमौदा फीडर अंतर्गत विंध्याचल कॉलोनी, बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, खेडापति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, महावीरपुरा, कस्तुरवा नगर, पोरवाल कॉलोनी एवं मारूति शोरूम के सामने वाले एवं पुराना औधोगिक क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त विद्युत कटोती की आश्यतानुसार घटाया अथवा बढाया जा सकता है।
