Type Here to Get Search Results !

अवैध मुरम उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 02 जेसीबी और 02 डम्पर जब्त

 अवैध मुरम उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 02 जेसीबी और 02 डम्पर जब्त


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार शाम को खनिज विभाग की टीम ने तहसील गुना अंतर्गत सकतपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर बिना अनुमति मुरम के अवैध उत्खनन में संलिप्त 02 जेसीबी एवं 02 डम्पर जब्त किए।

खनिज विभाग की टीम द्वारा सकतपुर स्थित टेचिंग ग्राउंड के समीप औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर 02 जेसीबी एवं 02 डम्पर की मदद से बिना वैध अनुमति मुरम का उत्खनन किया जाना पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा कराया।

मामले में प्रकरण तैयार कर मध्यप्रदेश गौण खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन में संलिप्तता एवं खनिज के अवैध उत्खनन से संबंधित तथ्यों की जांच भी की जा रही है।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.