Type Here to Get Search Results !

चाचौडा थाना पुलिस ने जुआ खेलते 05 जुआरी दबोचे, 3,800/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद

 *अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*


चाचौडा थाना पुलिस ने जुआ खेलते 05 जुआरी दबोचे, 3,800/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा जुआ खेल रहे पांच जुआरी पकड़कर उनके कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 27-28 अगस्त 2026 की रात्रि में चाचौड़ा थानांतर्गत सत्यनारायण मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश-पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर चाचौडा थाने से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देर किए तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां पांच व्यक्ति ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सभी को मौके पर ही दबोच लिया गया और जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-भव्य पुत्र रामनिवास अहिरवार उम्र 21 वर्ष, 2-शुभम पुत्र दिनेश सेन उम्र 27 वर्ष, 3-देवेन्द्र पुत्र संतोष सिंह राजपूत उम्र 53 वर्ष, 4-हेमंत पुत्र जयराम सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासीगण चाचौडा एवं 5-टिंकू पुत्र प्रेमसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष, निवासी बरवटपुरा, थाना चाचौड़ा के बताए । पुलिस द्वारा मौके से 3,800/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 281/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अशोक बारिया, आरक्षक अमित, आरक्षक अर्जुन तोमर, आरक्षक रामअवतार एवं आरक्षक कपिल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.