Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में दबिश देकर अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम

 *अवैध शराब निर्माण के विरूद्ध गुना पुलिस का सख्त प्रहार*


धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में दबिश देकर अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम


*5000 लीटर लहान सहित शराब निर्माण में उपयोगी भट्टियां व अन्य सामग्री का नष्टीकरण, 60 लीटर कच्ची शराब जप्‍त*



                 गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध निर्णायक अभियान चलाकर नशा माफियाओं, तस्‍करों, अवैध कारोबारियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर, कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया है । 


               धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में पारदी समुदाय के कुछ लागों के द्वारा अवैध शराब निर्माण किए जाने की लगातार प्राप्त हो रहीं सूचनाओं को गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा गंभीरता से लेते हुए शराब माफियाओं पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।


               निर्देशों के पालन में गत दिनांक 27 अगस्त 2026 को सुबह के समय धरनावदा थाना पुलिस द्वारा शराब माफियाओं पर कार्यवाही हेतु मुरादपुर में दबिश देकर पारदियों के डेरों के आसपास सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान छोटे-बड़े कई ड्रमों में करीब 5,000 लीटर लहान, शराब निर्माण में प्रयुक्त भटिट्यां एवं अन्य उपयोगी सामग्री बरामद हुई । साथ ही पुलिस ने मौके से अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी देशराज पुत्र उम्मेद सिंह पारदी उम्र 32 साल निवासी ग्राम कनेरा थाना धरनावदा को भी हिरासत में लिया गया ।  


               मौके से बरामद करीब 05 लाख मूल्य के 5,000 लीटर लहान का विधिवत नष्टीकरण किया गया । साथ ही शराब निर्माण में उपयोगी भट्टियों एवं बरामद अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया तथा बरामद 60 लीटर अवैध कच्‍ची शराब को विधिवत जप्‍त कर आरोपी देशराज पारदी के विरुद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 175/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


                अवैध शराब के विरुद्ध इस उल्लेखनीय कार्यवाही में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक राकेश गुर्जर, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर एवं एनआरएस सदस्यों का विशेष योगदान रहा है ।


               गुना पुलिस आमजन को नशामुक्त, सुरक्षित एवं शांत वातावरण प्रदान करने हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है । नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । गुना पुलिस की ओर से जिले में इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.