मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल में सुधार एवं मरम्मत के लिए 10 अगस्त को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में आएगी एलिम्को की मैकेनिक टीम
गुना
गुना जिले में एडिप योजनांतर्गत एलिम्को जबलपुर द्वारा समय-समय पर हितग्राहियों को वितरित की गई मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल के संबंध में जनसुनवाई में आवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एलिम्को जबलपुर की मैकेनिक टीम को 10 अगस्त 2026 को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गुना में बुलाया गया है।
मैकेनिक टीम द्वारा जिले के दिव्यांगजनों को पिछले एक वर्ष में प्रदाय की गई मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल में सुधार एवं आवश्यक सामग्री डालने का कार्य किया जाएगा।
साथ ही जिले के ऐसे दिव्यांगजन, जो मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल एवं साइकिल में तकनीकी सुधार या मरम्मत का कार्य करते हैं, उन्हें एलिम्को जबलपुर के तकनीकी स्टाफ द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे दिव्यांगजन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर भी उपलब्ध होगा।
