अनैतिक गतिविधियों सट्टे के विरुद्ध चाचौडा थाना पुलिस की निरंतर कार्यवाही
*सट्टा खिलाते एक और सटोरिया दबोचा, 5,300/-रूपये नगदी सहित अन्य सट्टा सामग्री जप्त*
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया एवं उनकी टीम द्वारा सट्टे के विरुद्ध संचालित अभियान के क्रम में एक और सटोरिया के विरुद्ध कार्यवाही कर सट्टे के 5,300/-रुपये जप्त किए गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि विगत रात्रि चाचौडा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गोया रोड पर दशहरा मैदान के पास, एक व्यक्ति लोगों को 1 रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है । थाना क्षेत्र में सट्टे की सूचना को गंभीरता से लेते हुए चाचौडा थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना किसी विलंब के तुरंत मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर मौके पर सट्टा पर्ची काट रहे आरोपी बलभद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह राजपूत उम्र 31 साल निवासी चाचौडा को धरदबोच लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से सट्टे के 5,300/-रुपये नगदी सहित अन्य सट्टा सामग्री विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध चाचौडा थाने में अप.क्र. 237/26 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर वैद्यानिक कार्यवाही की गई ।
चाचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक अशोक बारिया, आरक्षक सत्येन्द्र लोधी, आरक्षक अमित राजावत, आरक्षक जसरथ कुशवाह, आरक्षक रोहित भदौरिया एवं आरक्षक राजेश केवट की विशेष भूमिका रही है ।
