पीएम मोदी ने लॉन्च किया " नशा मुक्त युवा अभियान"100 हफ्तों तक चलेगा
गुना
मेरा युवा भारत केंद्र गुना द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छात्रावास गुना में नशा मुक्ति कार्यक्रम अभियान के तहत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री जी के नशा मुक्त युवा अभियान लाइव प्रोग्राम का आयोजन किया
जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव उद्वोधन युवाओं को सुनाया गया जिसमें उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति का यह आयोजन संपूर्ण देश में प्रत्येक रविवार को 100 सप्ताह (यानी 100 दिवस 100 कदम)तक मनाने का लक्ष्य हे जिसके माध्यम से देश के युवाओं को नशा मुक्त बनाने का प्रयास रहेगा उन्होंने बताया कि अपने लिए और देश के लिए युवाओं को नशा मुक्त रहना होगा ताकि वह देश को 2047 तक विकसित भारत की श्रेणी में ले जा सकेंगे और उसका रसपान कर पाएंगे नशा केवल शरीर को नुक्सान नहीं पहुंचाता बल्कि वह देश को भी कमजोर करता जा रहा है नशा माँ की मुश्कान, बहन की राखी की उम्मीद एवं छोटे भाई के आदर को छीन लेता हे नशे के कारण वह तिल तिल रोता हे एवं कही ना कही राष्ट्र की शक्ति भी कमजोर पड़ जाती हे जिसका फायदा पड़ोसी दुश्मन देश को मिलता हे राष्ट्र के दुश्मन भी देश के युवाओं को अपनी और खींच रहे हे ताकि वह देश को खोखला कर सके आदि अनेक जानकारिया उन्होंने युवाओं को दी इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक पुरुषोत्तम सेन,माय भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी तनिष्क सक्सेना,जिला समन्वयक संदीप मेहरा,सुमित कोशिक एवं विभिन्न संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे एवं समस्त युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई
