Type Here to Get Search Results !

शिवम वने सुबेदार कायस्थ समाज राघौगढ़ ने किया सम्मानित

 शिवम वने सुबेदार कायस्थ समाज राघौगढ़ ने किया सम्मानित


राघौगढ़-

               कायस्थ समाज राघौगढ़ के सांई सिटी कालोनी निवासी शिवम श्रीवास्तव  का चयन मध्यप्रदेश पुलिस में सुबेदार के पद पर होने पर आज कायस्थ समाज राघौगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा उनके निवास पहुंचकर शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

               ज्ञात रहे की चयन के साथ मध्यप्रदेश में उनका तीसरा स्थान रहा वह श्री बाबूलाल श्रीवास्तव रजिस्ट्रार कार्यालय के सुपुत्र है। शिवम ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राघौगढ़ में ही की और कड़े संघर्ष और मेहनत से यह सफलता हासिल की जो समाज के लिए गौरव का विषय है इस अवसर पर कायस्थ समाज राघौगढ़ के अध्यक्ष श्री लोकेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राम भरोसा सक्सेना, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव,कालीचरण सक्सेना, रवि श्रीवास्तव सहित कायस्थ बन्धु उपस्थित रहे सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित कर आशीर्वाद प्रदान किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.