रक्षाबंधन पर्व पर नाप-तौल विभाग का विशेष जांच अभियान, 11 प्रकरण दर्ज
गुना
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर नाप-तौल विभाग गुना द्वारा जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिठाई, नमकीन सहित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई।
जिले में कुल 36 मिठाई, नमकीन एवं अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अनियमितताएं पाए जाने पर 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
नाप-तौल विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं व्यापार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
