Type Here to Get Search Results !

पीजी कॉलेज में उमंग कार्यक्रम के तहत 159 विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श

 पीजी कॉलेज में उमंग कार्यक्रम के तहत 159 विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श


Guna- 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) अंतर्गत उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत पीजी कॉलेज गुना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।


शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान 159 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों की हीमोग्लोबिन (Hb), BMI, ओरल हेल्थ एवं नेत्र जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा आभा ID का निर्माण भी किया गया।


राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रभारी विनीता सोनी ने बताया कि उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर एवं युवा वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान करना तथा उन्हें आवश्यक जांच, परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।


कार्यक्रम में नोडल अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य टीम में डॉ. ध्रुव कुशवाह (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. निर्देश गुप्ता (दंत चिकित्सक), रेखा शर्मा (RKSK परामर्शदाता), सुखलाल अहिरवार (नेत्र सहायक), उमाशंकर (लैब टेक्नीशियन), दीपक दुवे (सोशल वर्कर), रजनी बाथम, फरहीन जहां एवं अवधेश भार्गव (प्रशिक्षक) उपस्थित रहे।


शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जांच एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.