Type Here to Get Search Results !

गुना में अवैध जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

 गुना में अवैध जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

पारदी आरोपी से से 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल गुना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं श्री संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।

 इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त गुना -1 के प्रभारी श्री राधाकिशन द्वारा गुना शहर के मातापुरा कैंट में मुखबिर सूचना पर पारदी के घर से दो बोरी में 61 पन्नी पाउच पाये गए जो की मापने पर 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा पायी गई। मौके पर आरोपी व्यक्ति पारस पुत्र केदार पारदी उम्र - 24 वर्ष निवासी मातापुरा पाया गया। जिसने उक्त मदिरा बेचना स्वीकार किया। उक्त मदिरा की अनुमानित कीमत रूपये 16500/- रुपये है। मदिरा की उचित जाँच हेतु सैंपल निकाले गए जिन्हे एफएसएल ग्वालियर भेजा जाएगा। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी की धारा ३४i(a),34(2) एवं 49(a) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह्,आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीना, अरुण कुमार शर्मा, कमल बरौदिया, महिला आरक्षक खुशबू रघुवंशी, की भूमिका सराहनीय रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.