Type Here to Get Search Results !

बलराम कृषि महोत्‍सव कार्यक्रम का आयोजन 18 अगस्‍त को

 बलराम कृषि महोत्‍सव कार्यक्रम का आयोजन 18 अगस्‍त को 

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे किसानों को वर्चुअली संबोधित


गुना 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश के समस्‍त जिला मुख्‍यालयों पर श्रृखलाबद्ध स्‍वरूप में बलराम कृषि महोत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुना जिला मुख्‍यालय पर दिनांक 18 अगस्‍त 2026 को समय दोपहर 12:00 से 03:00 बजे तक कृषि उपज मण्‍डी नानाखेडी़ गुना बलराम कृषि महोत्‍सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।

उक्‍त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्चुअली जिले के किसानों को संबोधित करेगें। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिले के उन्‍नतशील किसानों से संवाद भी किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान कृषिगत क्षेत्र के नवीन आयामों को परिचित होने का अवसर भी सुलभ होगा। कार्यक्रम में कृषि की नई तकनीकियों एवं कृषि से अधिक लाभ लेने हेतु वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को जानकारी दी जायेगी। साथ ही कृषि से संबंधित विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर केन्‍द्र प्रदर्शनियां भी अवलोकनीय रहेगी। कार्यक्रम में भोपाल की टीम द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किये जायेगे। 

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गयी हैं कि नियत दिनांक एवं समय पर अधिक से अधिक संख्‍या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में दी जाने वाली जानकारी का लाभ प्राप्‍त करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.