Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस ने 18.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार

 *नशे के सौदागरों पर गुना पुलिस का सतत प्रहार*

चांचौड़ा थाना पुलिस ने 18.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार


*1.80 लाख रुपये की स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित करीब 2.50 लाख मूल्य का मशरुका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं इन गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 18.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।


             गौरतलब है कि दिनांक 18 मई 2026 की रात्रि में चांचौड़ा थानांतर्गत बीनागंज पुलिस चौकी पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गेंहूखेड़ी की पठार पर एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक MP33 MJ 7583 के साथ दो व्यक्ति स्मैक लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से खड़े हुए हैं ।


               सूचना को गंभीरता से लेते हुए बीनागंज चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के गेंहूखेड़ी की पठार पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के अनुसार मोटर साइकिल के साथ खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । पूछताछ में दोनों ने अपने नाम 1-आविद पुत्र अजमेरी खान उम्र 22 वर्ष निवासी रिजौदी रोड बदरवास एवं काशिम पुत्र आजम खान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्वाल मोहल्ला बदरवास जिला शिवपुरी के बताये । मुखबिर सूचना के आधार पर उनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 18.27 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद करीब 1.80 लाख रुपये कीमत की स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त करीब 70 हजार रुपये कीमत की मोटर साइकिल सहित कुल 2.50 लाख रुपये मूल्य का मशरुका विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 261/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है । पुलिस द्वारा प्रकरण में बरामद स्मैक की आपूर्ति के स्रोत, तस्करी के अन्य संभावित ठिकानों एवं इनके नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है ।


               नशे के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि बृजेश देवरिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रदीप मसराम, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक मोनू करारे एवं आरक्षक शिवप्रताप तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।


             गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सतत जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.