Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस ने डकैत गिरोह के तीन आरोपी किये गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

 *गोविन्द गार्डन कॉलोनी में डकैती की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा*


कैंट थाना पुलिस ने डकैत गिरोह के तीन आरोपी किये गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी


*गुना पुलिस की तत्पर, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही से गंभीर वारदात का शीघ्र खुलासा*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं चोरी, नकबजनी तथा डकैती जैसी वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम ने गोविन्द गार्डन कॉलोनी में हुई डकैती की गंभीर वारदात का मात्र 24 घंटे में सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है ।


               गौरतलब है कि दिनांक 18 अगस्त 2026 को फरियादिया अविता कलावत, निवासी गोविन्द गार्डन गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17 अगस्त 2026 की रात्रि में कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर सोने का एक मंगलसूत्र एवं 10 हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए । फरियादिया की रिपोर्ट पर से कैंट थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 704/26, धारा 310(2), 115(2), 332(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए तत्काल केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया । पुलिस द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया । पुलिस के सतत एवं सघन प्रयासों के परिणामस्वरूप शीघ्र ही घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी सरगर्मी से तलाश की गई और मात्र 24 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को तीन संदेहियों 1-सत्येन्द्र उर्फ अजय पुत्र धर्मेन्द्र जाटव उम्र 22 साल निवासी चौरसिया कॉलोनी गुना, 2-रंजीत पुत्र राजू बाल्मीकि उम्र 29 साल निवासी चौरसिया कॉलोनी गुना एवं 3-राजा पुत्र मुख्तयार पारदी उम्र 18 साल निवासी हड्डीमील गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने पूछताछ के दौरान उक्त वारदात में शामिल होना स्वीकार किया । आरोपियों द्वारा वारदात में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए गए हैं तथा लूटा हुआ माल भी उनके पास होना बताया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं ।


               इस महत्वपूर्ण एवं त्वरित कार्यवाही में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुंधति राजावत, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट तथा गुना कोतवाली से आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक अंकित लोधी, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक विनय जाट एवं आरक्षक अजय सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस द्वारा जिले में चोरी, नकबजनी, डकैती एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । ऐसे अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए चोरी एवं लूटी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए गुना पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.