Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) 2.0 योजना के तहत अनुग्रह सहायता का किया अंतरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) 2.0 योजना के तहत अनुग्रह सहायता का किया अंतरण


गुना 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) 2.0 योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों को सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं संबंधित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में गुना जिले के  60 श्रमिक परिवारों को रूपये 01 करोड़ 33 लाख की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के जीवनस्तर में सुधार हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री देवांशु शिवहरे, श्रम निरीक्षण श्री बृजेन्‍द्र सिंह, भाजपा नेता श्री र‍मेश मालवीय सहित संबल योजना से जुड़े हितग्राही उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.