Type Here to Get Search Results !

“मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” अंतर्गत् गुना जिले में चौथा जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर 29 अगस्त को मधुसूदनगढ में

 “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” अंतर्गत् गुना जिले में चौथा जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर 29 अगस्त को मधुसूदनगढ में


गुना 

 “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत गुना जिले का चौथा जिला स्तरीय शिविर शनिवार 29 अगस्त को मधुसूदनगढ नगर परिषद में आयोजित होगा। शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण जन-विश्वास शिविर शनिवार 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से नगर परिषद मधुसूदनगढ के सभी वार्डों के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा। शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फील्ड भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद एवं उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.