IFMIS Cares Theme SD के तहत प्रत्येक बुधवार को लगेगा तकनीकी समाधान शिविर
गुना
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी गुना श्रीमती रश्मि तंतुवाय ने बताया कि कार्यालय जिला कोषालय, गुना में IFMIS Cares Theme SD के अंतर्गत तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक बुधवार को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों से आग्रह किया है कि IFMIS से संबंधित सभी SD शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित SD शाखा प्रभारी को उक्त कैंप में भेजना सुनिश्चित करें। इससे लंबित शिकायतों का समय-सीमा में प्रभावी एवं त्वरित निराकरण किया जा सकेगा।
