‘खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं डॉ० राजकुमार ऋषीश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध अभियान अन्तर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन को खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देने हेतु जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जागरुकता कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नवीन जैन एवं श्री रवि शिवहरे की टीम ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गुना में स्कूली छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की पहचान और उसकी रोकथाम के सरल उपाय बताते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। जागरुकता कार्यक्रम में दूध एवं दुग्ध पदार्थों में मिलावट की जांच हेतु घरेलू पहचान एवं स्पॉट परीक्षण के सरल तरीके बताए। साथ ही मिठाई एवं मसालों में फूड कलर, नकली चाँदी वर्क की पहचान बताते हुए न्यूज पेपर में खाद्य सामग्री रखने से न्यूज पेपर की इंक के दुष्प्रभाव समझाए। पैकिंग एवं पार्सल करते समय फूड साम्रगी हेतु फूड ग्रेड पॉलिथिन एवं प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग, खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय संस्थानों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता की जानकारी देते हुए आमजन के स्वास्थ्य संबंधी तथ्यों की जानकारी दी।
