Type Here to Get Search Results !

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका ने कराई रंगोली प्रतियोगिता

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका ने कराई रंगोली प्रतियोगिता



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेश अवस्थी के मार्गदर्शन में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम दिवस नगर पालिका परिषद गुना द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पालिका की आईईसी टीम के सदस्यों ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रावास में प्रतियोगिता आयोजित कराई।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई।


मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेश अवस्थी ने बताया कि देशभर में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर नगर पालिका गुना द्वारा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जोड़ना तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करना है।


अभियान के तहत 11 अगस्त को वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन, 12 अगस्त को नगर पालिका द्वारा तिरंगा रैली तथा 13 अगस्त को शास्त्री पार्क में हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.