कलेक्टर श्री कन्याल ने जरूरतमंद को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता दिलाई
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंद नागरिकों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की।
दुर्गा कॉलोनी, गुना निवासी आवेदक श्री उमेश सक्सेना ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी से 05 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर चैक प्रदान किया।
