Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने चोरी के माल का खरीददार गिरफ्तार कर जेल पुहंचाया, आरोपी से चोरी का टेवलेट मोबाईल बरामद

 *गुना पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही*


केंट थाना पुलिस ने चोरी के माल का खरीददार गिरफ्तार कर जेल पुहंचाया, आरोपी से चोरी का टेवलेट मोबाईल बरामद



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा वर्ष 2024 के चोरी के एक प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी के माल के खरीददार को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 19-20 अगस्त 2024 की दरम्यानी रात्रि में फरियादी संदीप श्रीवास्तव निवासी भक्तिनगर, हेमलिन होटल के पीछे, नानाखेड़ी गुना के सूने मकान को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाया गया था । घटना में मकान से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, स्कूटी, टैबलेट मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था । फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 20 अगस्त 2026 को कैंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 818/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।


               प्रकरण की विवेचना के दौरान कैंट थाना पुलिस द्वारा चोरी गए माल एवं आरोपियों की पतारसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में पुलिस को मिली पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी के टैबलेट मोबाइल के खरीददार राजेश पुत्र अशोक कुशवाह निवासी नानाखेड़ी, गुना को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी का टैबलेट मोबाइल बरामद कर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस का इजाफा किया गया । आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ब। प्रकरण में आगे की विवेचना एवं अन्य आरोपियों की पतारसी की कार्यवाही जारी है ।


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, उपनिरीक्षक कुशलपाल, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक विकास राजपूत एवं आरक्षक सूर्यभान जाट की विशेष भूमिका रही  है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.