*अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का सतत् प्रहार*
बीनागंज की श्रीमाल कॉलोनी में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 12,300/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा बीनागंज की श्रीमाल कॉलोनी में जुआ खेल रहे पांच जुआरी पकड़कर उनके कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 अगस्त 2026 की रात्रि में चाचौड़ा थानांतर्गत बीनागंज की श्रीमाल कॉलोनी में कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश-पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर बीनागंज चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना किसी बिलम्व के तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां पांच व्यक्ति ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सभी को मौके पर ही पकड़ लिया । जुआरियों ने पूछताछ में अपने नाम 1-कल्ला पुत्र महेश प्रजापति उम्र 23 वर्ष, 2-सतीश पुत्र दशरथ मीना उम्र 22 वर्ष, 3-पवन उर्फ चुम्मा पुत्र भगवान सिंह मीना उम्र 40 वर्ष, 4-रवि पुत्र मंगल सिंह मीना उम्र 27 वर्ष एवं 5-विनोद पुत्र महेश शर्मा उम्र 32 वर्ष, सभी निवासी बीनागंज, थाना चाचौड़ा के बताए । पुलिस द्वारा मौके से 12,300/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 269/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक शिवप्रताप तोमर एवं आरक्षक मोनू करारे की सराहनीय भूमिका रही है ।
