आरोन में नेटवर्क समस्या बनी कंट्रोल संचालकों को परेशानी का शबाब राशन सामग्री के लिए उपभोक्ता परेशान
आरोन -
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल् एवं जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे के आदेश अनुसार अगस्त और सितंबर माह का एक साथ राशन वितरण करने का कार्य कंट्रोल कंट्रोल संचालक द्वारा 4 अगस्त से राशन सामग्री वितरण करने का कार्य शुरू कर दिया गया लेकिन कंट्रोल संचालकों के लिए नेटवर्क समस्या परेशानी का शबाब बनी हुई है ।जिसके कारण कंट्रोल संचालकों को राशन सामग्री वितरण करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है शहरी एवं ग्रामीण कंट्रोल की दुकानों पर उपभोक्ताओं की राशन लेने के लिए लंबी-लंबी कतार दिखाई दे रही है नेटवर्क समस्या उपभोक्ताओं के लिए सर दर्द बन चुकी है कंट्रोल संचालक और उपभोक्ताओं के बीच आए दिन बाद विवाद की परिस्थितिय पैदा हो रही है जिसके कारण कंट्रोल संचालक बेहद परेशान नजर आ रहे हैं जिले में नेटवर्क समस्या के लिए प्रतिदिन खाद्य विभाग अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां से पल्ला/ झाड़ लेते हैं और नेटवर्क प्रॉब्लम का कोई संतोष जनक जवाब कंट्रोल संचालकों को नहीं मिलता अधिकारियों की लापरवाही का खामी आज उपभोक्ताओं को दिनभर लाइन में लगकर उठाना पड़ रहा है दिनभर की मजदूरी से रहे वंचित और शाम को रह गए राशन से वंचित शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं खाद्य मंत्री उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के मुखिया गोविंद सिंह राजपूत से नेटवर्क समस्या का समाधान करने के की मांग की है या फिर उपभोक्ताओं को ऑफलाइन राशन वितरण कराया जाए ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से राशन निर्धारित समय अवधि में मिल सके।
