Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बड़कुआ में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र की जानी हकीकत

 पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बड़कुआ में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र की जानी हकीकत।


शौचालय,पानी सहित मिली कई अव्यवस्थाऐ।


मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों की दूरभाष पर कराया अवगत।


स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में हो पर्याप्त सुविधाएं.......सुरेन्द्र चौधरी



सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सोमवार को एकीकृत शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला तथा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक बड़कुआ की हकीकत जानी। 

जहां मौके पर विद्यालय में कक्षों की कमी

तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा खेल मैदान में पत्थर एवं मलबा पड़े होने की स्थिति सामने आई।वहीं आंगनबाड़ी केंद्र बड़कुआ क्रमांक एक में भी शौचालय एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव मिला साथ ही स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण बच्चों को हो रही परेशानियों से स्थानीय लोगों ने भी पूर्व मंत्री श्री चौधरी को अवगत कराया।जिस पर मौके पर ही पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने तथा खेल मैदान से पत्थर एवं मलबा हटाकर उसे बच्चों के उपयोग योग्य बनाने की बात कही।

श्री चौधरी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ कोमल सिंह लोधी,हरगोविंद कुर्मी,मोती लाल कुर्मी,इंजी.सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.