Type Here to Get Search Results !

त्रिसाला बड़ी पूजा रथ यात्रा में कांग्रेसजन हुए शामिल,श्रद्धालुओं को फल-मिष्ठान का किया वितरण।

 त्रिसाला बड़ी पूजा रथ यात्रा में कांग्रेसजन हुए शामिल,श्रद्धालुओं को फल-मिष्ठान का किया वितरण।



सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार से केशरवानी समाज द्वारा निकाली गई श्री शीतला माता की सार्वजनिक त्रिसाला बड़ी पूजा रथ यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ कांग्रेसजन शामिल हुए।इस अवसर पर स्थानीय झांसी बस स्टैंड के समीप रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं आदि को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने श्री शीतला माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ वरिष्ठ नेता दुलारे उस्ताद,गंगा केशरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट अध्यक्ष पंडित रवि उमाहिया,धर्मेंद्र तोमर,सौरभ चौकसे,पवन यादव,देवी यादव,नीरज यादव,शुभम यादव, अंकित राठौर,सत्यम सिंह,शुभम विश्वकर्मा, सुरेंद्र ठाकुर,अरुण राय आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.