*फरार वारंटियों की धरपकड़ में गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
केंट थाना पुलिस ने चेक बाउंस के प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 353/24, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी बलराम पुत्र गोकुल जाट उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पगारा थाना केंट गुना न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था । केंट थाना पुलिस द्वारा फरार वारंटी की लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी । फरार वारंटी की तलाश के दौरान गत दिनांक 16 अगस्त 2026 को केंट थाना पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संभावित स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बलराम पुत्र गोकुल जाट उम्र 38 साल निवासी ग्राम पगारा थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
केंट थानाप पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक रामनिवास शर्मा एवं आरक्षक नितेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
