Type Here to Get Search Results !

मामूली विवाद पर हत्या करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 मामूली विवाद पर हत्या करने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आपसी दोस्ती में मामूली वाद-विवाद के चलते सिर में राॅड एवं सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकडे़ से प्राणघातक हमला कर हत्या की घटना को अंजाम देने और शव को छुपाने के तीन आरोपियों को थाना खमतराई पुलिस ने चंद घंटो में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                            डीसीपी उत्तर कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये डीसीपी दीपमाला कश्यप ने बताया कि पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में लगातार प्रोएक्टिव पुलिसिंग की जा रही है और लगातार गंभीर प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन लड़कों ने एक व्यक्ति की हत्या कर लाश को कहीं छुपा दिया है। सूचना पर सर्वप्रथम जिन संदेहियों के नाम सामने आयें उन्हें थाना खमतराई पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर तीनों संदेहियों/आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि मृतक पवन टंडन को आरोपी सूरज यादव , प्रकाश यादव , समीर खान तीनों ने विगत दिवस 06 अगस्त की रात्रि दस से बारह बजे के मध्य आपस में मिलकर चारों ने बांधा तालाब सूखा मैदान बंजारी नगर रावांभाठा में बैठकर शराब पी। रात्रि एक से डेढ़ बजे के मध्य मृतक पवन टंडन से वाद-विवाद हो गया। इसी बीच समीर खान ने लोहे के राॅड से मृतक के सिर पर वार किया , जिससे मृतक गिर गया। प्रकाश यादव ने पास में रखे सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े से मृतक के सिर पर वार किया और सूरज यादव ने गला दबाया। उसके बाद फिर समीर खान ने दो - तीन बार पुनः सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े को मृतक के सिर पर पटका , जिससे पवन टंडन की मृत्यु हो गई। तत्पश्चात तीनों ने उसके शव को छिपाने के लिये उठाकर लगभग तीन सौ मीटर दूर बने सीमेंट पाईप लाईन के अंदर शव को छुपा दिया। उक्त घटना की तस्दीकी करने आरोपियों को घटनास्थल ले जाया गया और बताये अनुसार शव बरामद किया गया। मौके पर एफएसएल टीम व परिजनों को शिनाख्त के लिये बुलाया गया। परिजनों  ने पवन टंडन के रूप में मृतक की पहचान की और बताया कि पवन टंडन की दो दिनों से अपने रिश्तेदारों में पता तलाश कर रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध प्रार्थी प्रकाश भट्ट (मृतक क़ा चचेरा भाई )निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 752/2026 धारा-103(1),238,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना में लेकर आरोपियो से घटना में प्रयुक्त राॅड , कांक्रिट का बड़ा टुकड़ा व घटना के समय पहने हुये कपड़े को जप्त किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही डीसीपी उत्तर श्रीमती दीपमाला कश्यप , एडीसीपी उत्तर आदित्य पाण्डेय एवं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में हुई। जिसमें थाना खमतराई की पुलिस टीम निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल , पीएसआई कौशल कुमार झा , प्रधान आरक्षक अशोक वर्मा , आरक्षक सुमीत वर्मा , अक्षय दिनकर , दीपक मिश्रा , निलराज बारले , श्रीचंद दीप , भरत रात्रे की सराहनीय भूमिका रही है। 


मृतक का नाम - 


पवन टंडन पिता रूप सिंह टंडन उम्र-22 वर्ष निवासी - रावाभांठा खमतराई।


गिरफ्तार आरोपीगण -


समीर खान पिता आबित खान उम्र-19 वर्ष निवासी - शिव मंदिर के पास बंजारी नगर रावांभाठा , प्रकाश यादव उर्फ दादू पिता देवनाथ यादव उम्र-18 वर्ष निवासी - बंजारी नगर तालाब पार रावांभाठा और सूरज यादव पिता रामजी यादव उम्र-19 वर्ष निवासी - बंजारी नगर शिव मंदिर के पास बांधा पारा रावांभाठा , थाना - खमतराई , जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.