Type Here to Get Search Results !

जयप्रकाश द्विवेदी ने किया बाबा धाम में जलाभिषेक

 जयप्रकाश द्विवेदी ने किया बाबा धाम में जलाभिषेक 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


देवघर - श्रावण मास के पवित्र अवसर पर विश्व की सबसे बड़ी गो सेवार्थ संगठन कामधेनु सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी जयप्रकाश द्विवेदी ने आज बाबा बैद्यनाथ धाम , देवघर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उन्होंने भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि , अच्छी बारिश एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर द्विवेदी ने कहा कि श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा , सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कतार प्रबंधन , पेयजल , चिकित्सा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस समय गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग को लेकर देश भर में चल रहे एक अनोखा अभियान "गो सम्मान आह्वान अभियान" को लेकर उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह अहिंसक है। इसमें किसी भी प्रकार के भाषण , मंच या शक्ति प्रदर्शन के बजाए केवल भगवान नाम का संकीर्तन करते हुये भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। सर्वदेवमयी गौमाता धर्म , अर्थ , काम और मोक्ष प्रदायिनी है। हमारे जन्म से लेकर अंत्येष्टि तक ऐसा कोई संस्कार नही है जो गौमाता के दूध , दही , घी और गोमूत्र बिना पूर्ण हो सके। इसके अलावा सेवा , सुरक्षा और सम्मान की दृष्टि से भी गोभक्तों की यह मांग जायज है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि लाखों संतों एवं गोभक्तों की मांग को देखते हुये सरकार जरूर इस पर सकारात्मक निर्णय ले सकती है। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.