Type Here to Get Search Results !

एसडीएम राघौगढ़ के निर्देशन में फूड सेफ्टी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही

 एसडीएम राघौगढ़ के निर्देशन में फूड सेफ्टी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही


तहसील राघौगढ़ में बिना लाइसेंस की डेयरी यूनिट सील


मावा, पनीर एवं मिठाईयों के साथ 5 घरेलू सिलेंडर जप्त





गुना, 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम श्री अमित सोनी के मार्गदर्शन में तहसीलदार श्री अनुराग जैन के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं सैंपल लेने की कार्यवाही की। जांच दल ने ग्राम बेराखेड़ी तहसील राघौगढ़ में बिना लाइसेंस की चल रही डेयरी यूनिट से पनीर,  मावा एवं दूध के सैम्पल लेकर फैक्ट्री को सील किया गया।


तहसील रोड़ राघौगढ़ स्थित भगत नमकीन भंडार से मावा एवं पेड़ा, दीपक जैन स्वीट्स से मावा एवं बर्फी, कलर होटल से मावा बर्फी एवं गुलाब जामुन एवं रामनगर चौराहा स्थित अंबिका बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा एवं मलाई बर्फी के सैंपल्स जांच हेतु जप्त किए। सभी सैंपल्स राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। संयुक कार्यवाही में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भगत नमकीन भंडार से 01 तथा दीपक जैन स्वीट्स राघौगढ़ से 04 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए।


संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नवीन जैन, श्री रवि कुमार शिवहरे, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती खुशबू शुक्ला शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.