Type Here to Get Search Results !

अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से यूपीएससी कोचिंग योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

 अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से यूपीएससी कोचिंग योजना के लिए आवेदन आमंत्रित


गुना 

मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 

कोचिंग योजना के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन www.mpsos.nic.in एवं वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 04 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

विद्यार्थियों के चयन के लिए मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 23 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं शहडोल केंद्रों पर होगी। प्रवेश पत्र 20 अगस्त 2026 के बाद एमपी ऑनलाइन एवं मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जिनमें परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित रहेगा।

योजना की पात्रता एवं नियमावली की जानकारी जनजातीय कार्य विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग, नवीन कलेक्ट्रेट भवन, गुना से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 0755-2552106 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.