Type Here to Get Search Results !

किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति, “सक्षम साथिया–सशक्त समुदाय” अभियान की समीक्षा

 किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति, “सक्षम साथिया–सशक्त समुदाय” अभियान की समीक्षा



Guna- राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “सक्षम साथिया–सशक्त समुदाय” अभियान के तहत DEIC के प्रशिक्षण हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक उमंग स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत परामर्शदाताओं एवं साथिया कार्यक्रम के प्रशिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आर.आर. माथुर ने कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधितों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श एवं जागरूकता गतिविधियों की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम की जिला समन्वयक विनीता सोनी ने कार्यक्रम संबंधी रिपोर्टिंग, अभिलेख संधारण एवं गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आगामी समय में राज्य स्तर से प्रस्तावित निरीक्षण टीम के भ्रमण को लेकर जिले की तैयारियों एवं आवश्यक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

दक्ष फाउंडेशन NGO के पी.सी. सुबोध ने आगामी गतिविधियों एवं राज्य स्तरीय निरीक्षण को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं, दस्तावेजों एवं कार्यक्रम की गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के संबंध में भी जानकारी साझा की।

बैठक में जिले के सभी उमंग स्वास्थ्य केंद्रों के परामर्शदाता एवं साथिया कार्यक्रम के प्रशिक्षक उपस्थित रहे। आगामी अवधि में लक्ष्य आधारित गतिविधियों को गति देने, रिपोर्टिंग को सुदृढ़ करने तथा किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.