Type Here to Get Search Results !

पीएम मोदी के लाइव संबोधन के साथ नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ

 पीएम मोदी के लाइव संबोधन के साथ नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ


गुना 

मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र, गुना द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छात्रावास, गुना में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "नशा मुक्त युवा अभियान" के शुभारंभ अवसर पर प्रसारित लाइव संबोधन का दिखाया गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान देशभर में प्रत्येक रविवार को 100 सप्ताह तक संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ, जागरूक और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित बनाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए नशा मुक्त जीवन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक श्री पुरुषोत्तम सेन, माय भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री तनिष्क सक्सेना, जिला समन्वयक श्री संदीप मेहरा, श्री सुमित कौशिक सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.