Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 65 लीटर अवैध कच्‍ची शराब के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार

 *अवैध शराब के विरूद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*


फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 65 लीटर अवैध कच्‍ची शराब के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्‍करों के विरूद्ध निरंतर कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 65 लीटर अवैध कच्‍ची शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि रात्रि गश्त के दौरान फतेहगढ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टकोदा रोड रपटा के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की दो बड़ी-बडी केनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के लिए बैठा हुआ है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए फतेहगढ थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल टकोदिया रोड रपटा के पास पहुंची, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति अपने पास प्लास्टिक की दो कैने लेकर बैठा दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । पूछताछ करने पर जिसने अपना नाम कन्हैयालाल पुत्र कजोड सहरिया उम्र 52 साल निवासी ग्राम रामनगर थाना फतेहगढ जिला गुना का होना बताया । जिसके पास मिली दोनो कैनों को चेक करने पर उनमें हाथ भट्टी से बनी कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । आरोपी का यह कृत्‍य आबकारी एक्‍ट की परिधि में आने से बरामद कच्ची शराब को विधिवत जप्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरूद्ध फतेहगढ थाने में अप.क्र. 173/26 धारा 34(2) आबकारी एक्‍ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है 


               फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक नीरज शर्मा  एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.