Type Here to Get Search Results !

रात्रि गश्त के दौरान जामनेर पुलिस की कार्यवाही

 रात्रि गश्त के दौरान जामनेर पुलिस की कार्यवाही



*पिकअप वाहन से लगभग 07 क्विंटल संदिग्ध मावा बरामद*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं संदिग्ध वाहनों की सघन निगरानी के उद्देश्य से रात्रिकालीन गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा एवं उनकी टीम को रात्रि गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज के बड़ी मात्रा में परिवहन किया जा रहा करीबन 07 क्विंटल संदिग्ध मावा बरामद किया गया ।


               उल्लेखनीय है कि रात्रि गश्त के दौरान थाना जामनेर पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक MP07 AM 2882 को रोककर उसकी जांच की । वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नवल पुत्र रामचरण यादव, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम वरई का होना बताया । जिसके वाहन की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक एवं जूट के कुल 23 कट्टों में लगभग 07 क्विंटल मावा कीमती करीबन दो लाख रूपए का भरा हुआ मिला । पुलिस द्वारा मावा के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर चालक कोई संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका । दस्तावेजों के अभाव एवं संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मावा सहित पिकअप वाहन को विधिवत जप्त किया ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जामनेर पुलिस द्वारा तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दी गई। खाद्य विभाग द्वारा मावा की गुणवत्ता, वैधता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।


               गुना पुलिस आमजन के स्वास्थ्य एवं उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रही है । जिले में संदिग्ध खाद्य पदार्थों के अवैध परिवहन, मिलावट एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.