Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 नाबालिगों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस की संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही


कैंट थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा महिलाओं एवं नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 जुलाई 2026 को 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका ने थाना कैंट में विट्टू अहिरवार निवासी ग्राम सकतपुर के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी । रिपोर्ट के आधार पर कैंट थाने में अपराध क्रमांक 603/26 अंतर्गत धारा 78(2), 351(2) बीएनएस एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । विवेचना के दौरान पीड़िता के धारा 183 बीएनएसएस के तहत कथन दर्ज किए गए, जिनमें उसने आरोपी द्वारा उसका अपहरण कर जबरन दुष्कर्म किए जाने का उल्लेख किया । इसके आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 137(2) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास प्रारंभ किए एवं अपना मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई । पुलिस के सतत एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी विट्टू पुत्र राजू अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सकतपुर, थाना कैंट, जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा । ऐसे मामलों में त्वरित विवेचना, प्रभावी कार्यवाही एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही गुना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

     

              कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजूपत, सउनि बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक लखन किरार, आरक्षक रवि ओझा एवं आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.