Type Here to Get Search Results !

शिक्षक इकबाल अहमद शेख हुए सेवानिवृत्त

शिक्षक इकबाल अहमद शेख हुए सेवानिवृत्त

शिक्षा मानवीय प्रगति का द्वार है - इकबाल अहमद शेख


40 वर्ष की सतत शैक्षणिक सेवा ने पाया विश्राम



राघौगढ़। गत माह में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर इकबाल अहमद शेख उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक विद्यालय साँवत खेड़ी से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने एवं उनके परिवार ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इकबाल अहमद शेख भी उस पीढ़ी के शिक्षक हैं जिसने पूर्ण सन्निष्ठा एवं समर्पण भाव से बच्चों को सिखाया है। नियमितता और कार्य संपादन की अद्भुत क्षमता के चलते शेख ने विभिन्न शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए उच्च प्रतिमान स्थापित किए। सम्मान समारोह में सभी वक्ताओं ने उनके कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उनके शिक्षा गुरु रामबाबू कोठारी, मंजूरअहमद खान, पी एन वत्स मोहन प्रसाद अग्रवाल, जे. पी. भार्गव, आर सी दीक्षित एवं ओमप्रकाश कोठारी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, संतोष कश्यप, नंदकुमार लोधा, अल्ताफ पठान, सतीश श्रीवास्तव एवं उनके परिवार जनों ने उनके अतीत के बारे में विस्तार से बताया। अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र जैन, बालमुकुंद कोरी, चन्द्रलेश श्रीवास्तव एवं मुख्तियार नबी द्वारा संगीत मय प्रस्तुति दी गई। उनकी प्रथम कर्म स्थली आवन से सेवानिवृत्त संस्था साँवत खेड़ी तक के समस्त स्टाफ ने उपस्थित हो कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में शेख द्वारा सभी शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने के स्थान पर सिखाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ विपिन विहारी शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन उनके अनुज अनवर अहमद शेख ने किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.