कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण
गुना
80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रात: 08 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के समय अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
