Type Here to Get Search Results !

दिव्यांग हितग्राही को ट्रायसाइकिल एवं बैसाखी की गयी प्रदान

दिव्यांग हितग्राही को ट्रायसाइकिल एवं बैसाखी की गयी प्रदान
गुना 
कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र गुना में ग्राम नसीरा निवासी दिव्यांग मोहनसिंह सहरिया द्वारा ट्रायसाइकिल एवं बैसाखी उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रिशु कुमार सुमन ने हितग्राही से चर्चा कर उसकी समस्या जानी तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र द्वारा मोहनसिंह सहरिया को तत्काल ट्रायसाइकिल एवं बैसाखी प्रदान की गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर हितग्राही ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.