Type Here to Get Search Results !

विश्व टीबी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने जिला चिकित्सालय का किया भ्रमण

 विश्व टीबी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने जिला चिकित्सालय का किया भ्रमण

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत डी कंपनी गुना की पहल


गुना 

35वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह दहिया एवं एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल ए.एन. रेड्डी के निर्देशानुसार सोमवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर डी कंपनी गुना के एनसीसी कैडेट्स ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय जिला चिकित्सालय गुना का भ्रमण किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला टीबी समन्वयक डॉ. विपिन सक्सेना के मार्गदर्शन में जिला डीपीसी श्री विशाल शर्मा ने निक्षय मित्र सीनियर कैडेट निमित भार्गव, बलराम यादव, उमेश प्रजापति एवं अजय धाकड़ सहित अन्य कैडेट्स को टीबी मुक्त भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

इसके बाद कैडेटों ने जिला चिकित्सालय के टीबी वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें टीबी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया, उपचार की डोज व्यवस्था, देखभाल की प्रक्रिया तथा संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही टीबी की समय पर पहचान, नियमित उपचार और जनजागरूकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.