Type Here to Get Search Results !

संयुक्‍त कार्यवाही में मावा, पनीर सैम्‍पलों के साथ घरेलू सिलेण्‍डर भी जब्‍त’’

 ‘‘संयुक्‍त कार्यवाही में मावा, पनीर सैम्‍पलों के साथ घरेलू सिलेण्‍डर भी जब्‍त’’



गुना 


खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता निरक्षण एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही हेतु  कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल  द्वारा गठित राजस्‍व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्‍त जांच दल में तहसीलदार श्री मयंक तिवारी एवं नायब तहसीलदार आरती गौतम के निर्देशन में इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया गुना स्थित श्रीराम इण्‍डस्‍ट्रीज डेयरी यूनिट से मावा, पनीर, घी एवं दूध के नमूने एवं सदर बाजार लक्ष्‍मीगंज स्थित शीतल स्‍वीट्स से मावा एवं पनीर के सैम्‍पल जब्‍त कर जांच हेतु लिए गये। संयुक्‍त जांच कार्यवाही में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने शीलत स्‍वीट्स से एक घरेलू सिलेण्‍डर भी जब्‍त किया। 


संयुक्‍त जांच दल में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रवि शिवहरे, श्री नवीन जैन, राजस्‍व निरीक्षक श्री कुलदीप गुप्‍ता एवं राजस्‍व पटवारी श्री संतोष शर्मा उपस्थित रहे।


जांच दल द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों पर प्रतिबंधित एनालॉग पनीर एवं मावा की जांच कर प्रतिष्‍ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गये। वहीं शीतल स्‍वीट्स संचालक को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाये जाने पर नोटिस भी जारी किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.